‘रानी लक्ष्मीबाई'' को लेकर कंगना ने तोड़ी चुप्पी ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2015 10:11 AM
मुम्बई : अभिनेत्री कंगना रनौत ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके केतन मेहता निर्देशित बायोपिक फिल्म ‘रानी लक्ष्मीबाई’ को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है. विश्व महिला सम्मेलन को संबोधित करने लंदन जा रहीं 28 साल की अभिनेत्री ने कहा कि जब उन्होंने यह खबर सुनी ,तो वह चौंक गयी और उन्होंने […]
मुम्बई : अभिनेत्री कंगना रनौत ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके केतन मेहता निर्देशित बायोपिक फिल्म ‘रानी लक्ष्मीबाई’ को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है. विश्व महिला सम्मेलन को संबोधित करने लंदन जा रहीं 28 साल की अभिनेत्री ने कहा कि जब उन्होंने यह खबर सुनी ,तो वह चौंक गयी और उन्होंने इस अफवाह को दूर करने का निर्णय लिया.
कंगना ने एक बयान में कहा, ‘जब हम लंदन जाने के रास्ते में पेरिस में हैं, तब हमें खबर मिली है और हमने तत्काल केतन सर को फोन किया क्योंकि हम इस परियोजना को लेकर चिंतित हैं. यह एक महानकृति है और उसके पूर्व प्रोडक्शन के लिए कम से कम एक साल की जरुरत है जो जोर-शोर से चल रहा है.’
उन्होंने कहा, ‘हम सभी ने इस फिल्म में काफी कुछ लगाया है. स्वभाविक रुप से हम चौंक गए लेकिन अतीत में भी हम ऐसी मनगढंत खबरों के शिकार रहे जो हमारी परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलायी गयी.’ ‘क्वीन’ स्टार को अपनी फिल्म के लिए उपयुक्त पाने वाले फिल्मकार केतन मेहता ने आश्वासन दिया है कि मराठा वीरांगना महारानी पर परियोजना निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से चल रही है.
उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्मोद्योग में चल रही इन अफवाहों पर हंसना चाहती हूं. फिल्म निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से चल रही है..’ यह फिल्म अगले साल पर्दे पर आयेगी. इस बायोपिक के अलावा कंगना विशाल भारद्वाज की ‘रंगून’ में शाहिद कपूर एवं सैफ अली खान तथा हंसल मेहता की ‘सिमरन’ में भी काम कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










