ePaper

आधी रात को कॉफी शॉप में शाहिद-आलिया कहेंगे ‘नींद ना आए मुझको...’

Updated at : 07 Oct 2015 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
आधी रात को कॉफी शॉप में शाहिद-आलिया कहेंगे ‘नींद ना आए मुझको...’

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ का अगला गाना ‘नींद ना आए मुझको…’ को फिल्‍म के निर्माता एक कॉफी शॉप में रिलीज करेंगे. इसे ब्‍लैक एंड व्‍हाइट में फिल्‍माया गया है. विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्‍म को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ का अगला गाना ‘नींद ना आए मुझको…’ को फिल्‍म के निर्माता एक कॉफी शॉप में रिलीज करेंगे. इसे ब्‍लैक एंड व्‍हाइट में फिल्‍माया गया है. विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्‍म को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया है.

यह गाना हेमंत कुमार और लता मंगेशकर के वर्ष 1950 के गीत का रीमिक्स है. फिल्‍म में शाहिद और आलिया को अनिंद्रा से ग्रसित दिखाया गया है. गाने की थीम ऐसी होने के कारण इस गाने को आधी रात को कॉफी शॉप में रिलीज किया जायेगा. इस गाने को वर्ष 1958 की फिल्‍म ‘पोस्ट बॉक्स 999’ से लिया गया है.

इस फिल्‍म में शाहिद और आलिया पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों की जोडी दर्शकों को पसंद आ रही है और फिल्‍म के बाकी गाने को भी दर्शकों ने अच्‍छी प्रतिक्रिया दी है. फिल्‍म 22 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola