वरुण धवन काफी मेहनती हैं : शाहरुख खान

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने ‘दिलवाले’ के अपने सह-अभिनेता वरुण धवन की ‘कठिन परिश्रम’ की तारीफ की है. यह दोनों ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के निर्देशक रोहित शेट्टी की हास्य आधारित आने वाली फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं. वरुण के साथ काम करने और युवा अभिनेता की प्रतिभा को लेकर शाहरुख के एक […]
मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने ‘दिलवाले’ के अपने सह-अभिनेता वरुण धवन की ‘कठिन परिश्रम’ की तारीफ की है. यह दोनों ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के निर्देशक रोहित शेट्टी की हास्य आधारित आने वाली फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं. वरुण के साथ काम करने और युवा अभिनेता की प्रतिभा को लेकर शाहरुख के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर उनसे उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए सवाल पूछा था.
‘हैप्पी न्यू ईयर’ के अभिनेता ने जबाव दिया, ‘वह काफी मेहनती और बहुत प्यारे हैं.’ वरुण ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान के छोटे भाई की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में काजोल और कृति सेनन भी नजर आएंगी. वर्ष 2010 की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के बाद इस फिल्म से शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी वापसी कर रही है.
फिल्म में शाहरुख कार स्टंट करते दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग विदेशों के कई लोकेशंस पर की जा रही है. इस फिल्म के अलावा शाहरुख ‘फैन’ और ‘रईस’ में भी नजर आयेंगे. यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




