ePaper

सलमान के साथ रोमांस करना असहज करने वाला था : सोनम कपूर

Updated at : 03 Oct 2015 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान के साथ रोमांस करना असहज करने वाला था : सोनम कपूर

मुंबई : यूं तो सोनम कपूर अपनी पहली ही फिल्म ‘सांवरिया’ में सलमान खान के साथ बडे पर्दे पर आ चुकी हैं लेकिन उनके मुताबिक सूरज बडजात्या की आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के साथ प्रेम दृश्य करने को लेकर वह असहज महसूस कर रहीं थीं. सोनम ने फिल्म के पहले […]

विज्ञापन

मुंबई : यूं तो सोनम कपूर अपनी पहली ही फिल्म ‘सांवरिया’ में सलमान खान के साथ बडे पर्दे पर आ चुकी हैं लेकिन उनके मुताबिक सूरज बडजात्या की आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के साथ प्रेम दृश्य करने को लेकर वह असहज महसूस कर रहीं थीं.

सोनम ने फिल्म के पहले ट्रेलर लांच के मौके पर से कहा, ‘मैं फिल्म का हिस्सा होने पर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. मैं लंबे अरसे से सलमान खान की बडी प्रशंसक रही हूं. मैं थोडी नर्वस थी. सेट पर मुझे डर महसूस होता था लेकिन मैं उतनी ही उत्साहित भी थी.’

उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन बाद मैं सहज हो गयी क्योंकि सूरज सर ने मुझे बहुत प्यार दिया. मुझे यह अच्छा लगा. मेरा अनुभव अद्भुत रहा.’ सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए 30 साल की सोनम ने कहा कि 49 साल के सलमान बडी सहजता के साथ उनके साथ बैठकर बात करते थे.

उन्होंने कहा, ‘जब मेरे पिता (अनिल कपूर) और सलमान एक फिल्म में एक साथ काम कर रहे थे, तब मैं 14 साल की थी. मुझे कभी फिल्म के सेट पर नहीं ले जाया गया लेकिन इस फिल्म के लिए मैंने अपने पिता से वहां ले जाने की गुहार लगाई थी. सलमान मेरे साथ एक घंटे तक बैठे और मुझे लगता है कि मैंने उन्हें परेशान कर दिया होगा.’

आने वाली फिल्म में परंपरागत अंदाज में दिखाई देने वाली सोनम के मुताबिक बडजात्या के साथ काम करना अच्छा अनुभव है. फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी, जिसमें स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश, दीपक डोबरियाल और अरमान कोहली के भी किरदार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola