शाहरुख ने दी सलमान को शुभकामना, देखें वीडियो

मुंबई : दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए उनके दोस्त और बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान ने उन्हें शुभकामना दी है. निर्देशक सूरज बडजात्या की इस फिल्म में सलमान उनके साथ लगभग 16 साल के बाद काम कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान […]
मुंबई : दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए उनके दोस्त और बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान ने उन्हें शुभकामना दी है. निर्देशक सूरज बडजात्या की इस फिल्म में सलमान उनके साथ लगभग 16 साल के बाद काम कर रहे हैं.
इस फिल्म में सलमान फिर से अपने लोकप्रिय किरदार ‘प्रेम’ के तौर पर नजर आयेंगे. आपने मेरे साथ ऐसा क्यों किया ये तो मैं नहीं जानती. ट्विटर पर एक वार्तालाप सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने शाहरुख से पूछा कि सलमान की आने वाली फिल्म के बारे में वह क्या कहना चाहेंगे. इस पर शाहरुख ने कहा, ‘‘फिल्म की पूरी टीम को मेरा प्यार और शुभकामनाएं.’
‘प्रेम रतन धन पायो’ 12 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं. शाहरुख जल्द ही ‘दिलवाले’ में काजोल के साथ नजर आनेवाले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




