मुझे ऑस्कर के लिए चुने जाने में दिलचस्पी नहीं है : सलमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उनके लिए अकादमी पुरस्कारों जैसे किसी समारोह के लिए चुने जाने से ज्यादा महत्वपूर्ण दर्शकों की प्रतिक्रिया है. ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजे जाने के लिए जिन फिल्मों पर विचार किया जा रहा था उनमें उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ […]
विज्ञापन
मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उनके लिए अकादमी पुरस्कारों जैसे किसी समारोह के लिए चुने जाने से ज्यादा महत्वपूर्ण दर्शकों की प्रतिक्रिया है. ऑस्कर के लिए भारत की ओर से भेजे जाने के लिए जिन फिल्मों पर विचार किया जा रहा था उनमें उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ शामिल थी.
चैतन्य ताम्हणे की मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ ने ‘बाहुबली’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों को पीछे छोड दिया और अब यह अगले साल के ऑस्कर के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेगी. सलमान ने कहा, ‘हम यहां फिल्म अपने दर्शकों और एशिया के लोगों के लिए बनाते हैं. भारत, पाकिस्तान और अब चीन में लोग फिल्म को पसंद करते हैं. मैं बिजनेस के लिए फिल्म नहीं बनाता.’
‘दबंग’ स्टार ने कहा कि वह और उनकी फिल्म की टीम मनोरंजक फिल्म बनाने के लिए वास्तव में कडी मेहनत करते हैं. सलमान जल्द ही आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की भी शूटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा वो जल्द ही टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ को होस्ट करते दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










