दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को मिलेगा ''लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2015 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर को छठवें जागरण अवार्ड के दौरान यहां लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. 77 वर्षीय कपूर ने ‘दीवार’, ‘नमक हलाल’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘सुहाग’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने ‘द हाउसहोल्डर’, ‘शेक्सपियर वाला’ और ‘मुहाफिज’ जैसी अंग्रेजी फिल्मों में भी अपने […]
विज्ञापन
मुंबई : दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर को छठवें जागरण अवार्ड के दौरान यहां लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. 77 वर्षीय कपूर ने ‘दीवार’, ‘नमक हलाल’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘सुहाग’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने ‘द हाउसहोल्डर’, ‘शेक्सपियर वाला’ और ‘मुहाफिज’ जैसी अंग्रेजी फिल्मों में भी अपने अभिनय किया.
जागरण फिल्म समारोह के रणनीतिक सलाहकार मनोज श्रीवास्तव ने कहा ‘‘हम लोग इस बात को लेकर गौरवांवित और खुश हैं कि इस साल शशि कपूर को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जायेगा जिन्होंने अभिनेता और निर्माता के रुप में अपने व्यापक योगदान से सिनेमाई माध्यम को समृद्ध किया है और अच्छे सिनेमा को बढावा दिया है.’
उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है कि उन्होंने इस पुरस्कार को प्राप्त करने की सहमति दी है. छठा जागरण फिल्म समारोह 28 सितंबर से लेकर चार अक्तूबर तक अंधेरी के फन सिनेमा में आयोजित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




