"मैं सनी लियोनी बनना चाहती हूं"पर बढ़ रहा है विवाद
Updated at : 25 Sep 2015 5:56 PM (IST)
विज्ञापन

सनी लियोनी की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए कांति शाह उनके नाम से एक फिल्म बना रहे हैं फिल्म का नाम हैं ‘मैं सनी लियोनी बनना चाहती हूं’ . पोर्न स्टार सनी लियोनी का बॉवीवुड ने दिल खोलकर स्वागत किया. उन्हें टीवी रिलायलिटी शो बिग बॉस से भारत में एक अलग पहचान मिली. इसके […]
विज्ञापन
सनी लियोनी की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए कांति शाह उनके नाम से एक फिल्म बना रहे हैं फिल्म का नाम हैं ‘मैं सनी लियोनी बनना चाहती हूं’ . पोर्न स्टार सनी लियोनी का बॉवीवुड ने दिल खोलकर स्वागत किया. उन्हें टीवी रिलायलिटी शो बिग बॉस से भारत में एक अलग पहचान मिली. इसके बाद बॉलीवुड के कई फिल्मकारों ने उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में ऑफर की. फिल्मों के अलावा कई प्रोडक्ट के ब्रांड एबेंसडर के रूप में भी खूब पैसे कमाये. खबरों की मानें तो उन्होंने एक पान मसाला की कंपनी के प्रचार के लिए करोड़ो रूपये वसूले. फिल्मों में उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया.
अब उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी है कि उनके नाम का इस्तेमाल करके फिल्म निर्माता फिल्म बनाना चाहते हैं. निर्माता भी उनके नाम के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं वो जानते हैं कि सनी का नाम जहां होगा वहां पैसे और कमाई खूब होगी. मैं सनी लियोनी बनना चाहती हूं ये फिल्म बना रहे हैं बी ग्रेड फिल्म बनाने वाले कांति शाह .
शाह का नाम बी ग्रेड फिल्म बनाने वालों में नया नहीं है वह इस तरह की कई फिल्में बना चुके हैं. कांति शाह ने इससे पहले आमिर खान के फिल्म पीके के पोस्टर जिसमें आमिर खुद को सिर्फ एक रेडियो से छुपाते नजर आ रहे थे. इसी पोज पर कांति ने अपनी हिरोईन का फोटो शूट कराया जो काफी विवादों में रहा अब सनी लियोनी के नाम पर फिल्म बनाने का फैसला ले चुके कांति शाह इस फैसले के कारण परेशानी में भी पड़ सकते हैं. शाह का यह कदम सनी लियोनी और उनके पति को पसंद नहीं आया. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का भी मन बना रहे हैं. मैं सनी लियोनी बनना चाहती हूं कि कहानी एक ऐसी लड़की की है जो पोर्न स्टार बनना चाहती है.
सनी इस बात की शिकायत करती पहले ही नजर आयी थी कि उन्हें सिर्फ एक सीमित नजरिये से देखा जा सकता है वह कई और भूमिका भी निभा सकती हैं लेकिन उन्हें सिर्फ एक तरह की भूमिका दी जाती है. अब सनी लियोनी के नाम से बनने जा रही बी ग्रेड फिल्म उनकी लोकप्रियता को फिर एकतरफा बढ़ायेगी जिससे उनकी ईमेज बॉलीवुड में वैसी की वैसी कायम रहेगी. संभव है कि इसी कारण सनी कांति से नाराज हैं. सनी लियोनी की नाराजगी का एक और कारण यह भी हो सकता है कि शाह ने फिल्म बनाने से पहले एक बार भी सनी से इस संबंध में बातचीत नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




