ePaper

ट्विटर के ‘शहंशाह'' बने बिग बी, फॉलोअर्स की संख्‍या 1.7 करोड

Updated at : 21 Sep 2015 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर के ‘शहंशाह'' बने बिग बी, फॉलोअर्स की संख्‍या 1.7 करोड

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ फिल्मों बल्कि सोशल मीडिया के भी ‘शहंशाह’ हैं. ट्विटर पर उनके फॉलोअरों की संख्या 1.7 करोड तक पहुंच गई है. ‘पीकू’ कलाकार ने इस मौके पर अपने प्रशंसकों का आभार जताया. उनका भी जिन्होंने उनकी तारीफ की और उनका भी जिन्होंने उन्हें गालियों से नवाजा. उन्होंने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ फिल्मों बल्कि सोशल मीडिया के भी ‘शहंशाह’ हैं. ट्विटर पर उनके फॉलोअरों की संख्या 1.7 करोड तक पहुंच गई है. ‘पीकू’ कलाकार ने इस मौके पर अपने प्रशंसकों का आभार जताया. उनका भी जिन्होंने उनकी तारीफ की और उनका भी जिन्होंने उन्हें गालियों से नवाजा.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘1.7 करोड फॉलोअर…धन्यवाद मेरे सभी विस्तारित परिवार (एक्सटेंडेड फैमिली) के सदस्यों, गैर सदस्यों और होने वाले सदस्यों का। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने प्रशंसा की और जिन्होंने गालियां दी उनका भी धन्यवाद.’ उन्होंने आगे 1.7 करोड फॉलोअरों का शुक्रिया अदा करते हुए उनके घर के बाहर हर रविवार को जमा होने वाले हजारों प्रशंसकों की तस्वीर भी साझा की.

अमिताभ जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में उनके अलावा फरहान अख्‍तर और जॉन अब्राहम भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. अमिताभ इस फिल्‍म में एक विकलांग व्‍यक्ति के किरदार में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola