ePaper

जल्‍द आयेगा ''बैंग बैंग'' का सीक्‍वल, रितिक-कैट को रिप्‍लेस करेंगे सिद्धार्थ-जैकलीन

Updated at : 10 Sep 2015 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
जल्‍द आयेगा ''बैंग बैंग'' का सीक्‍वल, रितिक-कैट को रिप्‍लेस करेंगे सिद्धार्थ-जैकलीन

फिल्‍मकार सिद्दार्थ आनंद की सुपरहिट फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ का सीक्‍वल जल्‍द आने वाला है. ‘बैंग बैंग’ में कैटरीना कैफ और रितिक रोशन की कैमेस्‍ट्री को दर्शकों ने खासा पसंद किया था लेकिन फैंस को झटका लग सकता है क्‍योंकि दोनों की शानदार कैमेस्‍ट्री फिल्‍म के सीक्‍वल में देखने को नही मिलेगी. फिल्‍म में रितिक को […]

विज्ञापन

फिल्‍मकार सिद्दार्थ आनंद की सुपरहिट फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ का सीक्‍वल जल्‍द आने वाला है. ‘बैंग बैंग’ में कैटरीना कैफ और रितिक रोशन की कैमेस्‍ट्री को दर्शकों ने खासा पसंद किया था लेकिन फैंस को झटका लग सकता है क्‍योंकि दोनों की शानदार कैमेस्‍ट्री फिल्‍म के सीक्‍वल में देखने को नही मिलेगी.

फिल्‍म में रितिक को सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने रिप्‍लेस किया है. सिद्दार्थ ने करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म ने उनके चार्मिंग लुक को खासा पसंद किया था. इसके बाद उन्‍होंने ‘एक विलेन’ जैसी फिल्‍मों में भी काम किया. हाल ही में वे अक्षय कुमार के साथ फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में भी दिखाई दिये थे. फिल्‍म में सिद्धार्थ के रफ लुक की दर्शकों ने खासा तारीफ की थी.
वहीं सीक्‍वल में कैटरीना कैफ की जगह श्रीलंकाई ब्‍यूटी जैकलीन फर्नाडीज ने ले ली है. जैकलीन फिल्‍म ‘किक’ के बाद सुर्खियों में आई. फिल्‍म में उनके आपोजिट सलमान खान थे. इसके बाद जैकलीन फिल्‍म ‘रॉय’ में नजर आई थी. हाल ही में वे फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में भी नजर आई थी. फिल्‍म डायरेक्‍टर एक नये पेयर को दर्शकों के सामने ला रहे हैं.
पिछली फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. अब दर्शकों को सिद्धार्थ और जैकलीन की जोडी कितना पसंद आती है यह तो फिल्‍म रिलीज के बाद ही पता चल पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola