''बिग बॉस 9'' को प्रोमो रिलीज, देखें वीडियो

Updated at : 07 Sep 2015 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
''बिग बॉस 9'' को प्रोमो रिलीज, देखें वीडियो

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ का प्रोमो रिलीज हो गया है. सलमान खान एकबार फिर रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं. इस बार दर्शकों को शो में ज्‍यादा मजा आनेवाला है क्‍योंकि सलमान ने प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं ‘एक और एक होते हैं डबल ट्रबल’. सलमान की लोकप्रियता […]

विज्ञापन

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ का प्रोमो रिलीज हो गया है. सलमान खान एकबार फिर रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं. इस बार दर्शकों को शो में ज्‍यादा मजा आनेवाला है क्‍योंकि सलमान ने प्रोमो में कहते नजर आ रहे हैं ‘एक और एक होते हैं डबल ट्रबल’.

सलमान की लोकप्रियता को देखते हुए शो के निर्माता लगातार सलमान को इस शो में आने के लिए संपर्क कर रहे थे. अंत में सलमान मान ही गये और उन्‍होंने प्रोमो भी शूट कर लिया. खबरों के अनुसार इस शो के हर एपिसोड के लिए सलमान को डबल फीस दी जा रही है.

फिलहाल शो के लिए प्रतियोगियों के चयन आखिरी पड़ाव पर है. कई सेलीब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. लगता है शो के निर्माता पहले किसी भी प्रतिभागी के नाम का खुलासा नहीं करना चाहते है. जो भी हो दर्शक उनके नाम जानने के लिए और थोड़ा इंतजार तो कर ही सकते हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=eXd0Dy7cIvY

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola