ePaper

करण-जरीन की ‘हेट स्टोरी 3'' चार सितंबर को बड़े पर्दे पर

Updated at : 05 Sep 2015 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
करण-जरीन की ‘हेट स्टोरी 3'' चार सितंबर को बड़े पर्दे पर

मुंबई : फिल्‍म ‘हेट स्टोरी’ सीरीज की तीसरी किस्‍त इस साल चार दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म में करण ग्रोवर, डेजी शाह, जरीन खान और शरमन जोशी मुख्य किरदार निभा रहे हैं. टी-सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन विशाल पांड्या कर रहे हैं जिन्होंने ‘हेट स्टोरी 2′ का भी निर्देशन किया था. […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्‍म ‘हेट स्टोरी’ सीरीज की तीसरी किस्‍त इस साल चार दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म में करण ग्रोवर, डेजी शाह, जरीन खान और शरमन जोशी मुख्य किरदार निभा रहे हैं. टी-सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन विशाल पांड्या कर रहे हैं जिन्होंने ‘हेट स्टोरी 2′ का भी निर्देशन किया था.

‘हेट स्टोरी’ 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें निखिल द्विवेदी, गुलशन देवैया और पाउली दाम मुख्य किरदारों में थे. वहीं पिछले साल आयी ‘हेट स्टोरी 2′ में सुशांत सिंह, सुरवीन चावला और जय भानुशाली ने काम किया था. दोनों ही किस्‍तों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. अब दर्शक ‘हेट स्‍टोरी 3’ का भी खासा इंतजार कर रहे हैं.

डेजी शाह ने सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘जय हो’ में काम किया था. अब वह इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में उन्‍होंने कई बोल्‍ड सीन भी दिये हैं. उनका कहना है कि उन्‍हें बोल्‍ड किरदार नि भाने में कोई आपत्ति नहीं है. वह अपने काम को बखूबी निभाना चाहती है.

वहीं जरीन खान ने भी सलमान की फिल्‍म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में वो भी बोल्‍ड किरदार में नजर आयेंगी. वहीं करन सिंह हाल ही बिपाशा बसु के साथ हॉरर फिल्‍म ‘अलोन’ में नजर आई थी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शक ‘हेट स्‍टोरी 3’ को कितना पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola