वीडियो में देखें शाहरुख-काजोल का रोमांस
Updated at : 03 Sep 2015 11:36 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी एकबार फिर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ से धमाकेदार इंट्री करनेवाले हैं. दोनों को पर्दे पर एकसाथ दोबारा देखने के लिए दर्शक भी उतावले हैं. हाल ही एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें शाहरुख और काजोल 90 के दशक के रोमांस को पर्दे पर दिखाने के […]
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी एकबार फिर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ से धमाकेदार इंट्री करनेवाले हैं. दोनों को पर्दे पर एकसाथ दोबारा देखने के लिए दर्शक भी उतावले हैं. हाल ही एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें शाहरुख और काजोल 90 के दशक के रोमांस को पर्दे पर दिखाने के लिए एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं.
दोनों आखिरी बार फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में नजर आये थे. हाल ही दोनों ने आईसलैंड में शूटिंग की थी. फिल्म में शाहरुख कूल कार स्टंट करते भी दिखाई देंगे. दोनों की रोमांटिक जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी है. हाल ही में शाहरुख ने कहा था कि काजोल के साथ शूटिंग करना एक जादुई एहसास की तरह है. दोनों की कई तस्वीरें भी सेट से लीक हुई है जिसमें दोनों की जोड़ी बेहद कूल नजर आ रही है.
हाल ही में शाहरुख ने तस्वीर अपने सोशल साइट पर शेयर की थी जिसमें दोनों डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे) के पोज में नजर आये थे. ‘दिलवाले’ के इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित ढेर सारे सरप्राइजेस अपने फैंस को देनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




