गुड न्यूज : रानी मुखर्जी बनेंगी मम्मी और काजोल बनेंगी मौसी

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने फैंस को हमेशा ही सरप्राइज देती रहती हैं. पहले तो उन्होंने अचानक आदित्य चोपड़ा से शादी कर दर्शकों को हैरान कर दिया. वहीं अब खबरें आ रही है कि रानी प्रेगनेंट हैं और वह आगामी जनवरी महीने में अपने पहले बेबी को जन्म देंगी. कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ […]
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने फैंस को हमेशा ही सरप्राइज देती रहती हैं. पहले तो उन्होंने अचानक आदित्य चोपड़ा से शादी कर दर्शकों को हैरान कर दिया. वहीं अब खबरें आ रही है कि रानी प्रेगनेंट हैं और वह आगामी जनवरी महीने में अपने पहले बेबी को जन्म देंगी. कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि रानी लंदन में एक स्पा में देखी गई थी जहां प्री-नटल मसाज दिया जाता है.
आदित्य और रानी ने 21 अप्रैल 2014 में इटली में चुपके से शादी कर ली थी. खबरों के अनुसार रानी की भाभी और जानीमानी टीवी अभिनेत्री ज्योति मुखर्जी ने इस बात की जानकारी दी है. रानी के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी यह एक बड़ी खुशखबरी है.रानी मुखर्जी के मां बनने से अभिनेत्री काजोल भी मौसी बन जायेंगी. मालूम हो कि काजोल व रानी चचेरी बहनें हैं.
रानी पिछले साल फिल्म ‘मर्दानी’ में लंबे समय बाद एक बार नजर आई थी. इस फिल्म में उनके दमदार किरदार को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. वहीं रानी इनदिनों मीडिया से दूर है. हाल ही उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि क्या वे भविष्य में कभी फिल्म का निर्माण करेंगी? जवाब में रानी ने कहा था कि आदि कभी मुझे इसके लिए मना नहीं करेंगे लेकिन फिलहाल मैं ऐसा करने के बारे में नहीं सोच रही हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










