सलमान खान के लिए खुशखबरी, हिट एंड रन केस में अभी जारी रहेगी जमानत
Updated at : 31 Aug 2015 11:37 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिट एंड रन केस में बॉलीवुड स्टार सलमान खान की जमानत जारी रहेगी. उनके लिए यह राहत भरी खबर आज सुप्रीम कोर्ट से आयी है. कांस्टेबल रवींद्र पाटिल की मां ने एक याचिका दायर कर सलमान खान की याचिका खारिज करने की मांग की थी, जिस सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : हिट एंड रन केस में बॉलीवुड स्टार सलमान खान की जमानत जारी रहेगी. उनके लिए यह राहत भरी खबर आज सुप्रीम कोर्ट से आयी है. कांस्टेबल रवींद्र पाटिल की मां ने एक याचिका दायर कर सलमान खान की याचिका खारिज करने की मांग की थी, जिस सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दिया.
मुंबई पुलिस के कांस्टेबल रवींद्र पाटिल की मां ने सलमान खान की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने आज खारिज कर दिया. उन्होंने याचिका में कहा था कि इस मुकदमे में सलमान को पुलिस की तरफ से मदद की गयी. उन्होंने बंबई हाईकोर्ट से सलमान को मिली राहत पर भी सवाल खड़े किये थे.
गौरतलब है कि मुंबई की निचली अदालत ने 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में सलमान खान को पांच साल की सजा सुनायी है, लेकिन वे अभी जमानत पर चल रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




