सलमान ने कबीर खान को दिया अनोखा तोहफा

Updated:
विज्ञापन
सलमान ने कबीर खान को दिया अनोखा तोहफा

मुंबई : जानेमाने निर्देशक कबीर खान का कहना है कि उन्हें ‘बजरंगी भाईजान’ के अभिनेता सलमान खान से सबसे अच्छा उपहार मिला है. सलमान ने एक स्त्री और पुरुष वाला मशहूर ब्लैक एंड वाइट चित्र उन्हें भेंट किया है. सलमान की इस रचना को कबीर ने ‘बजरंगी भाईजान’ नाम दिया है. इसमें एक जोडे के […]

विज्ञापन

मुंबई : जानेमाने निर्देशक कबीर खान का कहना है कि उन्हें ‘बजरंगी भाईजान’ के अभिनेता सलमान खान से सबसे अच्छा उपहार मिला है. सलमान ने एक स्त्री और पुरुष वाला मशहूर ब्लैक एंड वाइट चित्र उन्हें भेंट किया है.

सलमान की इस रचना को कबीर ने ‘बजरंगी भाईजान’ नाम दिया है. इसमें एक जोडे के बीच प्रेम को दर्शाया गया है. इस चित्र में एक महिला लाल बिंदी लगाए हुए है. कबीर ने ट्विटर पर लिखा,’ मेरे निर्माता, मेरे अभिनेता, मेरे दोस्त से मुझे अभी तक का सबसे अच्छा उपहार मिला है….’

सलमान ने ‘बजरंगी भाईजान’ की रिलीज से पहले जून में यह चित्र ट्विटर पर डाला था. तभी से यह चित्र चर्चा में रहा है. कबीर और सलमान ने फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ में भी साथ काम किया था. वहीं ‘बजरंगी भाईजान’ इस साल अब तक की सबसे ज्‍यादा कमाई करनेवाली फिल्‍म बन गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola