सलमान के साथ काम करना चाहती हैं एली अवराम

Updated at : 29 Aug 2015 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान के साथ काम करना चाहती हैं एली अवराम

मुंबई : टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई स्वीडिश ग्रीक अभिनेत्री एली अवराम ने कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ शीघ्र काम करना चाहेंगी लेकिन वह ऐसा तभी करेंगी जब उनसे सही फिल्म के लिए संपर्क किया जाएगा. ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन में हिस्सा लेकर 25 वर्षीया एली […]

विज्ञापन

मुंबई : टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई स्वीडिश ग्रीक अभिनेत्री एली अवराम ने कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ शीघ्र काम करना चाहेंगी लेकिन वह ऐसा तभी करेंगी जब उनसे सही फिल्म के लिए संपर्क किया जाएगा. ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन में हिस्सा लेकर 25 वर्षीया एली ने प्रसिद्धि पाई.

शो के दौरान ही एली को सलमान को जानने का मौका मिला. सलमान शो के होस्ट थेञ 49 वर्षीय ‘बजरंगी भाईजान’ स्टार का एली से लगाव किसी से भी नहीं छुपा है. अभिनेत्री ने साल 2013 में ‘मिकी वाइरस’ से रुपहले पर्दे पर पदार्पण किया था. इस फिल्म में उनके सह अभिनेता टीवी होस्ट एवं अभिनेता मनीष पॉल थे.

लैक्‍मे फैशन वीक से इतर बातचीत के दौरान एली ने कहा, ‘मैं वाकई सलमान के साथ फिल्म करना चाहती हूं. मैं वाकई उनकी प्रशंसा करती हूं और मुझे भरोसा है कि सही समय आने पर ऐसा होगा.’ फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करुं’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं. इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडियन से अभिनेता बने कपिल शर्मा के साथ काम किया है. इस फिल्म से कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बॉलीवुड में अपना कदम रखेंगे.

उन्होंने कहा, मैं ‘किस किसको प्यार करुं’ के प्रचार में काफी व्यस्त हूं. फिल्म 25 सितंबर को प्रदर्शित होगी. मुझे उम्मीद है कि सभी लोग इसे देखेंगे.’ फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया है. फिल्म में सिमरन कौर मुंडी, मंजरी फडनीस साई लोकुर, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, मनोज जोशी और अरबाज खान ने भी काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola