शाहरुख खान ने अपने पिता की पसंदीदा हिरोईन के साथ ली सेल्फी
Updated at : 25 Aug 2015 2:18 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने आइसलैंड में ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान कल अभिनेत्री तनुजा के साथ सेल्फी ली. अपनी आने वाली फिल्म में तनुजा की बडी बेटी काजोल के साथ अभिनय कर रहे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘ज्वेल थीफ’ की अभिनेत्री उनके पिता की पसंदीदा हेरोइन थी. […]
विज्ञापन
मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने आइसलैंड में ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान कल अभिनेत्री तनुजा के साथ सेल्फी ली. अपनी आने वाली फिल्म में तनुजा की बडी बेटी काजोल के साथ अभिनय कर रहे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘ज्वेल थीफ’ की अभिनेत्री उनके पिता की पसंदीदा हेरोइन थी.
उन्होंने ट्वीट किया है कि मेरे पिता की पसंदीदा अभिनेत्री तनुजाजी, तनु आंटी के साथ. शाहरुख खान ने आइसलैंड में अपने पहले दिन का अनुभव भी साझा किया है. अंतिम बार 2010 में आयी फिल्म ‘माइ नेम इज खान’ में नजर आने के बाद शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर इस फिल्म में दिखाई देंगे. वे एक गीत की शूटिंग के लिए आइसलैंड गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




