जब प्रियंका की लोकप्रियता देख आश्चर्यचकित हुई सनी लियोन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2015 3:52 PM
मुंबई : फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ की अभिनेत्री सनी लियोन को लॉस एंजिलिस में हर जगह प्रियंका चोपडा के पहले अंतरराष्ट्रीय टीवी धारावाहिक ‘क्वॉन्टिको’ के पोस्टरों को देखकर बहुत गर्व हुआ. अपनी तारीफ करने के लिए प्रियंका ने लियोन को धन्यवाद दिया है. 34 वर्षीया सनी ने ट्विटर पर पोस्ट किया,’ प्रियंका चोपडा ,ओह माई […]
मुंबई : फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ की अभिनेत्री सनी लियोन को लॉस एंजिलिस में हर जगह प्रियंका चोपडा के पहले अंतरराष्ट्रीय टीवी धारावाहिक ‘क्वॉन्टिको’ के पोस्टरों को देखकर बहुत गर्व हुआ. अपनी तारीफ करने के लिए प्रियंका ने लियोन को धन्यवाद दिया है.
34 वर्षीया सनी ने ट्विटर पर पोस्ट किया,’ प्रियंका चोपडा ,ओह माई गाड. अभी-अभी लॉस एंजिलिस से वापस आई हूं और जहां कहीं भी मैं गई, वहां-वहां आप छाई हुई मिली. यों ही आगे बढती रहो. मुझे आप पर गर्व है.’ ‘क्वॉन्टिको’ को मार्क गोर्डन, जोस सफ्रान और निक पेप्पर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
उन्होंने ट्वीट किया,’ सनी लियोन आपको बहुत-बहुत धन्यवाद. बहुत बढिया. मुझे इस पर कोई शक नहीं है कि कोई कैलीफोर्निया की लडकी भी चमकेगी.’ ‘क्वॉन्टिको’ एक अमेरिकी थ्रिलर शो है और इसमें प्रियंका, एफबीआई प्रशिक्षार्थी एलेक्स वीवर की भूमिका निभा रही है.
वहीं प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आयेंगे. फिल्म में उन्होंने पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में दिखाई देंगी. वहीं रणवीर सिंह बाजीराव के किरदार में होंगे और दीपिका मस्तानी के किरदार में होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










