जानें कौन निभायेगा ''धौनी'' की पत्नी ''साक्षी'' का किरदार, देखें वीडियो

फिल्मकार नीरज पांडेय की फिल्म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए काफी दिनों से फीमेल लीड की तलाश की जा रही थी. फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में धौनी का किरदार निभायेंगे. वहीं खबरों के अनुसार फिल्म में साक्षी धौनी का किरदार […]
फिल्मकार नीरज पांडेय की फिल्म ‘एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए काफी दिनों से फीमेल लीड की तलाश की जा रही थी. फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में धौनी का किरदार निभायेंगे. वहीं खबरों के अनुसार फिल्म में साक्षी धौनी का किरदार नवोदित अभिनेत्री कियारा आडवाणी नि भाती नजर आ सकती हैं.
कियारा ने फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वे बेहद खुश हैं कि उन्हें दूसरी फिल्म में साक्षी धौनी के किरदार को लेकर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि इस रोल को प्ले करने के लिए वे अभी से एक्साईटिड महसूस कर रही हैं. इससे पहले खबरें आ रही थी कि फिल्म में आलिया भट्ट साक्षी का किरदार निभा सकती हैं लेकिन बात नहीं बन पाई.
अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार नीरज पांडेय का कहना है कि इस फिल्म के लिए अभिनेत्री का चयन करना बेहद मुश्किल था. वे एक ऐसे चेहरे को फिल्म में लेना चाहते थे जो ज्यादा फिल्मों में नजर न आई हो. वहीं कियारा इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




