दर्शकों को पसंद आई अक्षय की ”ब्रदर्स”, पहले वीकेंड की कमाई 50 करोड़ के पार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो सालभर अपने फैंस को अपनी फिल्मों का तोहफा देते रहते हैं. हाल ही रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ब्रदर्स’ ने अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. फिल्म में अक्षय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्य […]
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो सालभर अपने फैंस को अपनी फिल्मों का तोहफा देते रहते हैं. हाल ही रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ब्रदर्स’ ने अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. फिल्म में अक्षय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 15.02 करोड़ की कमाई की. इसके बाद शानिवार को 21.43 की कमाइ की. इसके बाद रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई लेकिन फिल्म ने लगभग 15.45 करोड़ की कमाई कर डाली. तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कुल मिलाकर 52.08 करोड़ की कमाई की.
फिल्म में अक्षय और सिद्धार्थ दोनों ही रफ लुक में नजर आये है. फिल्म दो भाईयों के कहानी है जो एकदूसरे के खिलाफ बॉक्सिंग रिंग में उतरते हैं. वहीं जैकलीन एक बच्चे की मां के किरदार में नजर आई हैं. पहली बार जैकलीन और अक्षय एकदूसरे के आपोजिट नजर आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










