सलमान के फार्महाउस पर छुट्टियां मना रही हैं लूलिया वंतूर!

Updated:
विज्ञापन
सलमान के फार्महाउस पर छुट्टियां मना रही हैं लूलिया वंतूर!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस बार सलमान अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के कारण चर्चाओं में हैं. खबरों की मानें तो लूलिया सलमान के फार्महाउस पर छुट्टियां बिता रही हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी लूलिया उनके परिवार संग देखी गई […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस बार सलमान अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के कारण चर्चाओं में हैं. खबरों की मानें तो लूलिया सलमान के फार्महाउस पर छुट्टियां बिता रही हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी लूलिया उनके परिवार संग देखी गई है.

हालांकि सलमान ने लूलिया के बारे में कोई कमेंट नहीं किया है. उन्‍होंने कैटरीना को लेकर भी कहां कोई कमेंट किया था लेकिन खबरें छुपती कहां है, मीडिया के कैमरों में वे कैद हो ही जाते हैं कुछ ऐसा ही इसबार भी हुआ.

फिलहाल सलमान इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की सफलता का जश्‍न मना रहे हैं. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है. अब सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर और अनुपम खेर मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola