रुपहले पर्दे पर वापसी के लिए तैयार जेनेलिया, रितेश ने दी शुभकामनायें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2015 4:47 PM
मुंबई : फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है. अभिनय से तीन साल तक विराम लेने के बाद जेनेलिया एक बार फिर रुपहले पर्दे पर आने की तैयारी में हैं. जेनेलिया ने ट्विटर पर अपनी शूटिंग के पहले दिन का उत्साह जाहिर किया है. 28 वर्षीया अभिनेत्री […]
मुंबई : फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है. अभिनय से तीन साल तक विराम लेने के बाद जेनेलिया एक बार फिर रुपहले पर्दे पर आने की तैयारी में हैं. जेनेलिया ने ट्विटर पर अपनी शूटिंग के पहले दिन का उत्साह जाहिर किया है.
28 वर्षीया अभिनेत्री अंतिम बार 2012 में आयी फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ में अपने पति रितेश देशमुख के साथ नजर आयी थी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘शूटिंग करने जा रही हूं. उत्साहित हूं. तीन साल के विराम के बाद एक बार फिर उसी दुनिया में लौटना अच्छा लग रहा है.
रितेश ने अपनी पत्नी को अभिनय की दुनिया में वापसी पर शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट किया,’ यह बहुत अच्छा दिन होने वाला है. तुम इसी के लिए जन्मी हो.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










