ePaper

...तो इसलिये कटप्‍पा ने मारा बाहुबली को, देखें वीडियो

Updated at : 07 Aug 2015 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
...तो इसलिये कटप्‍पा ने मारा बाहुबली को, देखें वीडियो

निर्देशक एस एस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बाहुबली’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. फिल्‍म देखने के बाद दर्शकों के दिमाग में यह सवाल छोड़ गई के ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’. सभी दर्शक इस सवाल का उत्‍तर जानने के लिए उत्‍सुक हैं. दर्शकों को इस सवाल का जवाब पाने के […]

विज्ञापन

निर्देशक एस एस राजामौली की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बाहुबली’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. फिल्‍म देखने के बाद दर्शकों के दिमाग में यह सवाल छोड़ गई के ‘कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा’. सभी दर्शक इस सवाल का उत्‍तर जानने के लिए उत्‍सुक हैं.

दर्शकों को इस सवाल का जवाब पाने के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा लेकिन हाल ही यू-ट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इस सवाल के जवाब देने की कोशिश की गई है. यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि यह जवाब सही है या नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर यह खासा सुर्खियां बटोर रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=1pslf5CdMCw

वहीं यट्यूब पर फेमस स्पूफ पेज शुद्ध देसी एडिंग्स पर भी इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की गई है लेकिन कॉमेडी स्‍टाईल में. आप इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे. फिल्‍म में प्रभास, राणा डग्‍गूबाती, अनुष्‍का शर्मा और तमन्‍ना ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola