इरफान का पार्टी सांग मुझे बहुत पसंद आया : अक्षय कुमार

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि इरफान खान द्वारा एआईबी वीडियो में उनकी फिल्म ‘बॉस’ के गाने ‘पार्टी ऑल नाइट: पर बनायी गयी नकल उन्हें पसंद आयी.इरफान फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं लेकिन हाल ही में वह स्टैंडअप कॉमेडी समूह एआईबी के ‘एवरी बॉलीवुड पार्टी सांग’ नामक वीडियो में […]
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि इरफान खान द्वारा एआईबी वीडियो में उनकी फिल्म ‘बॉस’ के गाने ‘पार्टी ऑल नाइट: पर बनायी गयी नकल उन्हें पसंद आयी.इरफान फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं लेकिन हाल ही में वह स्टैंडअप कॉमेडी समूह एआईबी के ‘एवरी बॉलीवुड पार्टी सांग’ नामक वीडियो में नजर आ रहे हैं. इस गाने में इरफान बता रहे हैंकि वे फिल्मों में पार्टी सांग क्यों नहीं करते हैं.
इस कार्यक्रम में अक्षय इस फिल्म पर आधारित एक गेम ब्रदर्स : क्लैश ऑफ फाइटर्स को लांच करने आए थे जिसमें अक्षय और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एनिमेटेड रुप है. ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में जैकी श्राफ और शेफाली शाह भी हैं और इसका निर्देशन करन मल्होत्रा ने किया है. यह 2011 की हॉलीवुड फिल्म ‘वारियर’ का बॉलीवुड रीमेक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










