सनी लियोन के बढ़े भाव, 4 दिन के मांगे 8 करोड़ रूपये

Updated:
विज्ञापन
सनी लियोन के बढ़े भाव, 4 दिन के मांगे 8 करोड़ रूपये

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के भाव बढ़ गये हैं. जी हां हाल में उन्‍होंने एक ऐड शूट के लिए 8 करोड़ रूपये मांगे हैं. सनी ने प्रति दिन के 2 करोड़ यानि 4 दिन के 8 करोड़ रूपये की डिमांड की है. खबरों के अनुसार सनी ने य‍ह रकम गले की समस्‍या से जुड़ी एक […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के भाव बढ़ गये हैं. जी हां हाल में उन्‍होंने एक ऐड शूट के लिए 8 करोड़ रूपये मांगे हैं. सनी ने प्रति दिन के 2 करोड़ यानि 4 दिन के 8 करोड़ रूपये की डिमांड की है. खबरों के अनुसार सनी ने य‍ह रकम गले की समस्‍या से जुड़ी एक दवा के ऐड के लिए की है.

सनी ने कुछ ही वर्षो पहले बॉलीवुड में कदम रखा है. सनी इंडिया में टीवी शो ‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई थी. इसके बाद उन्‍होंने फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. खबरें तो यह भी आ रही है कि सनी ने फिल्‍मों को लेकर भी अपनी फीस बढ़ा दी है. सनी ने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रि‍यों के तरह अपनी फीस में इजाफा किया है.

सनी ने ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘कुछ कुछ लोचा है’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकी है. ‘एक पहेली लीला’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई भी की थी. सनी ने हाल के कुछ वर्षो में भारत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है.

सनी जल्‍द ही अभिनेता रजनीश दुग्‍गल के साथ फिल्‍म ‘बेईमान लव’ में नजर आनेवाली हैं. हाल ही में फिल्‍म का पहला पोस्‍टर रिलीज किया गया है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि सनी की ‘बेईमान लव’ दर्शकों को कितना भाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola