ePaper

रहस्‍य और रोमांच से भरपूर ''बाहुबली'' जल्‍द शामिल होगी 500 करोड़ के क्‍लब में

Updated at : 03 Aug 2015 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
रहस्‍य और रोमांच से भरपूर ''बाहुबली'' जल्‍द शामिल होगी 500 करोड़ के क्‍लब में

रहस्‍य और रोमांच से भरपूर एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार करते हुए जल्‍द ही 500 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली है. फिल्‍म ने दुनियाभर में मात्र 23 दिनों में लगभग 485 रूपये की कमाई कर ली है. फिल्‍म में प्रभास, राणा डग्‍गूबाती, अनुष्‍का शर्मा और तमन्‍ना मुख्‍य भूमिकाओं में […]

विज्ञापन

रहस्‍य और रोमांच से भरपूर एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार करते हुए जल्‍द ही 500 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली है. फिल्‍म ने दुनियाभर में मात्र 23 दिनों में लगभग 485 रूपये की कमाई कर ली है. फिल्‍म में प्रभास, राणा डग्‍गूबाती, अनुष्‍का शर्मा और तमन्‍ना मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

फिल्‍म ने देश के साथ विदेशों में भी धमाकेदार कमाई की है. फिल्‍म की कमाई को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्‍म 500 करोड़ के आंकड़े को जल्‍द ही पार कर जायेगी. फिल्‍म के तमिल, तेलुगु संस्‍करण ने भी अच्‍छी कमाई की है. फिल्‍म के हिंदी संस्‍करण ने बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 95.76 की कमाई कर ली है.

फिल्‍म का सेट और विजुअल इफेक्ट्स दर्शकों को आकर्षित कर रहा है. वहीं फिल्‍म की कहानी को भी दर्शकों ने बेहद सराहा है. फिल्‍म 250 करोड़ की लागत से बनाई गई है और इसे भारत की सबसे महंगी फिल्‍म बताया जा रहा है.

‘बाहुबली’ सलमान खान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ को बॉक्‍स ऑफिस पर कड़ी टक्‍कर दे रही है. ‘बजरंगी भाईजान’ ने लगभग 283 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्‍म में करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिका में हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों फिल्‍में एकदूसरे को टक्‍कर देते हुए और कितना कमा पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola