ePaper

''बाहुबली'' एक प्रेरणा देनेवाली फिल्‍म है: शाहरुख खान

Updated at : 03 Aug 2015 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
''बाहुबली'' एक प्रेरणा देनेवाली फिल्‍म है: शाहरुख खान

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने एस एस राजामौली की बहुभाषी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ की तारीफ करते हुए इसकी प्रशंसा की है. हाल ही में शाहरुख ने बुल्‍गारिया में अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग खत्‍म की है. इस फिल्‍म लंबे अर्से बाद काजोल‍ के साथ नजर आनेवाले हैं. फिल्म ‘चेन्नई […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने एस एस राजामौली की बहुभाषी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ की तारीफ करते हुए इसकी प्रशंसा की है. हाल ही में शाहरुख ने बुल्‍गारिया में अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की शूटिंग खत्‍म की है. इस फिल्‍म लंबे अर्से बाद काजोल‍ के साथ नजर आनेवाले हैं.

फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के 49 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर इस फिल्म की तारीफ की और इसे प्रेरणा देने वाला बताया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘बाहुबली फिल्म पर बहुत ज्यादा मेहनत की गयी है. इसमें शामिल सभी लोगों को प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद. आप आकाश पर तभी पहुंच सकते हैं जब आप छलांग लगाने के लिए तैयार हैं.’

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ‘दिलवाले’ में वरुण धवन और कृति शैनन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. शाहरुख और काजोल आखिरी बार करण जौहर की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ में नजर आये थे. ‘दिलवाले’ इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. वहीं दूसरी तरफ ‘बाहुबली’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola