ePaper

रणदीप हुड्डा की ''दो लफ्जों की कहानी'' पूरी, VIDEO

Updated at : 22 Jul 2015 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा की ''दो लफ्जों की कहानी'' पूरी, VIDEO

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दीपक तिजोरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ की शूटिंग पूरी कर ली है. अभिनेताओं और सहायकों के साथ कुआलालंपुर, मलेशिया में फिल्म की शूटिंग करने वाले 38 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है. एक तस्वीर के साथ हुड्डा ने लिखा […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दीपक तिजोरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ की शूटिंग पूरी कर ली है. अभिनेताओं और सहायकों के साथ कुआलालंपुर, मलेशिया में फिल्म की शूटिंग करने वाले 38 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है.

एक तस्वीर के साथ हुड्डा ने लिखा है कि ‘दो लफ्जों की कहानी’ की शूटिंग समाप्त हो गयी है. प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में ‘हाइवे’ के अभिनेता ‘सिंघम’ की अभिनेत्री काजल अग्रवाल के साथ रोमांस करते हुये नजर आयेंगे.

हुड्डा अंतिम बार 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘उंगली’ में नजर आये थे. चार्ल्स शोभराज पर आधारित उनकी आने वाली फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ इस साल सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. इसके अलावा रणदीप सरबजीत पर बनने वाली बायोपिक फिल्‍म में सरबजीत की भूमिका निभाते नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola