ePaper

''बजरंगी भाईजान'' सलमान को लेकर फिल्‍म बनाना चाहते हैं रेमो डीसूजा

Updated at : 21 Jul 2015 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
''बजरंगी भाईजान'' सलमान को लेकर फिल्‍म बनाना चाहते हैं रेमो डीसूजा

मुंबई : कबीर खान निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गानों में सुपरस्टर सलमान खान को अपने इशारों पर नचा चुके कारियोग्राफर निर्देशक रेमो डीसूजा अब उनको निर्देशित करना चाहते हैं. ‘दबंग’ स्टार के हिट गाने ‘सेल्फी ले ले’ और ‘पार्टी’ की कोरियोग्राफरी रेमो डीसूजा ने की है. रेमो ने कहा,’ मैं सलमान का […]

विज्ञापन

मुंबई : कबीर खान निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गानों में सुपरस्टर सलमान खान को अपने इशारों पर नचा चुके कारियोग्राफर निर्देशक रेमो डीसूजा अब उनको निर्देशित करना चाहते हैं. ‘दबंग’ स्टार के हिट गाने ‘सेल्फी ले ले’ और ‘पार्टी’ की कोरियोग्राफरी रेमो डीसूजा ने की है.

रेमो ने कहा,’ मैं सलमान का बहुत बडा प्रशंसक हूं, इसलिए मैं एक दिन उन्हें निर्देशित करना चाहूंगा. उम्मीद है कि वह मुझे समय देंगे. मुझे लगता है कि मैं उन्हें निर्देशित कर सकता हूं, अगर वह हां कहें तो मैं उन्हें दस पटकथाएं भी सुना सकता हूं.’ ‘फालतू’ से बतौर निर्देशक बालीवुड में अपना पहला कदम रखने वाले रेमो की हाल ही में आई ‘एबीसीडी 2’ एक बड़ी हिट थी.

उनका कहना है कि, इतनी सफलता मिलने के बावजूद वह निर्देशन को लेकर गंभीर नहीं है. रेमो ने कहा,’ अब यह सब अच्छा लगता है पर इसके लिए मुझे काफी संघर्ष करना पडा है. लोगों को लगता था कि मैं केवल नृत्य वीडियो ही कोरियोग्राफ कर सकता हूं. फिर मैंने अपनी पहली फिल्म ‘फालतू’ बनाई. शुक्र है वह नृत्य पर आधारित नहीं थी, अन्यथा लोगों को लगता कि मैं सिर्फ नृत्य आधारित फित्में ही बना सकता हूं. उसके बाद मैंने ‘एबीसीडी’ और ‘एबीसीडी 2′ बनाई तो अब लोगों को यकीन हुआ है कि में निर्देशन कर सकता हूं.’

‘एबीसीडी3′ बनाने का ऐलान कर चुके रेमो से फिल्म में श्रद्धा और वरुण की मौजूदगी के बारे में पूछने पर कहा,’ अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, हो सकता उस वक्त दोनों सितारे कोई और फिल्म करने में मसरुफ हो. पर मुझे यकीन है कि वरुण ‘एबीसीडी 3′ करने के लिए कोई भी फिल्म छोड सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola