सलमान अंकल जैसा सुपरस्टार बनना चाहती हूं : हर्षाली मल्होत्रा

मुंबई : कबीर खान के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में अपनी मासूमियत और मोहक अभिनय से दर्शकों की वाहवाही बटोरने वाली सात वर्षीय अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा का लक्ष्य अब अपने सह-अभिनेता सलमान खान की तरह बडा स्टार बनने का है. कबीर खान निर्देशित फिल्म में हर्षाली ने पाकिस्तान की एक मूक […]
मुंबई : कबीर खान के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में अपनी मासूमियत और मोहक अभिनय से दर्शकों की वाहवाही बटोरने वाली सात वर्षीय अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा का लक्ष्य अब अपने सह-अभिनेता सलमान खान की तरह बडा स्टार बनने का है.
कबीर खान निर्देशित फिल्म में हर्षाली ने पाकिस्तान की एक मूक लडकी मुन्नी की भूमिका अदा की है. हर्षाली ने बताया,’ मुझे अभिनय और गायिकी पसंद है. मैं सलमान अंकल जैसा सुपरस्टार बनना चाहती हूं.’ उनकी मां काजल ने एक बार कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबडा से मुलाकात की थी और एक दिन उन्हें फोन आया कि सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए उनकी बच्ची का चयन किया गया है.
उन्होंने बताया, ‘ मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि सलमान इस फिल्म में काम कर रहे हैं. शुरु में हम लोगों को यकीन नहीं हुआ. इसे स्वीकार कर पाना हमारे लिए मुश्किल था.’ अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म के सेट पर सलमान मेरे साथ बार्बी गेम्स और टेबल टेनिस खेलते थे.
उन्होंने बताया, ‘ मोबाइल फोन पर मैं सलमान अंकल के साथ गेम खेलती थी. मैं कबीर अंकल की गोद में बैठ कर बार्बी गेम्स खेलती थी. करीना आंटी शूटिंग में व्यस्त थीं ऐसे में उनके साथ गेम खेलने का मौका नहीं मिला.’ हर्षाली ने बताया, ‘ मेरे साथ करजात में सलमान अंकल ने टेबल टेनिस खेला था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










