ePaper

''बाहुबली'' ने दिखाया बल, 300 करोड़ के क्‍लब में हुई शामिल

Updated at : 20 Jul 2015 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
''बाहुबली'' ने दिखाया बल, 300 करोड़ के क्‍लब में हुई शामिल

जानेमाने फिल्‍मकार एसएस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ ने 9 दिनों में लगभग 300 करोड़ का धमाकेदार कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्‍म ने सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘एंथिरन’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘एंथिरन’ ने 290 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था. ‘बाहुबली’ 9 दिनों में 300 करोड़ की कमाई करनेवाली यह […]

विज्ञापन

जानेमाने फिल्‍मकार एसएस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली’ ने 9 दिनों में लगभग 300 करोड़ का धमाकेदार कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्‍म ने सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘एंथिरन’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘एंथिरन’ ने 290 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था.

‘बाहुबली’ 9 दिनों में 300 करोड़ की कमाई करनेवाली यह पहली फिल्‍म बन गई है. इसी शुक्रवार को सलमान खान की फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई है लेकिन इससे ‘बाहुबली’ की कमाई में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. फिल्‍म के हिंदी संस्‍करण ने 50 करोड़ की कमाई की है और दूसरे भाषाओं में फिल्‍म ने कई रिकॉर्ड बनाये हैं.

250 करोड़ में बनी इस फिल्‍म को भारत की सबसे महंगी फिल्‍म है. इस फिल्‍म की शूटिंग को को पूरा होने में लगभग तीन साल का समय लगा. फिल्‍म में प्रभाष, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म का अगला संस्‍करण अगले साल रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola