जानें ”बजरंगी भाईजान” की पहले दिन की धमाकेदार कमाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने पहले दिन लगभग 27.25 करोड़ रूपये की धमाकेदार कमाई की है. सलमान ने अपनी पिछली फिल्म ‘किक’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘किक’ ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म लगभग 5000 स्कीन्स पर रिलीज हुई है और ऐसा माना जा […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने पहले दिन लगभग 27.25 करोड़ रूपये की धमाकेदार कमाई की है. सलमान ने अपनी पिछली फिल्म ‘किक’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘किक’ ने पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की थी.
फिल्म लगभग 5000 स्कीन्स पर रिलीज हुई है और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म छुट्टी का फायदा उठाते हुए और अच्छी कमाई कर सकती है. फिल्म को लेकर फैंस खासा उत्साहित हैं. दर्शकों ने इसे पैसा वसूल फिल्म बताई है. फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग को दर्शकों ने खासा पसंद किया है.
फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में मुन्नी का किरदार निभा रही हर्षाली मल्होत्रा को दर्शकों ने फिल्म की जान कहा है. वहीं सलमान और नवाजुद्दीन की धमाकेदार जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










