बजरंगी भाईजान : सलमान-नवाजुद्दीन का डबस्मैश वीडियो, भूमिकाओं में अदला-बदली

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के डायलॉग के साथ एक डबस्मैश वीडियो बनाया है. सुपरस्टार सलमान और उनके 41 वर्षीय सह कलाकार नवाजुद्दीन ने एक दूसरे की भूमिका की अदला बदली की है. ‘जय हो’ स्टार ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के डायलॉग के साथ एक डबस्मैश वीडियो बनाया है. सुपरस्टार सलमान और उनके 41 वर्षीय सह कलाकार नवाजुद्दीन ने एक दूसरे की भूमिका की अदला बदली की है.
‘जय हो’ स्टार ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रचार में व्यस्त हैं और फिल्म की टीम ने प्रशंसकों तक पहुंचने के लिए नया तरीका अख्तियार किया है. कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर खान भी अहम भूमिका में हैं.
Here’s some real action with @BeingSalmanKhan & @Nawazuddin_S #BajraangiBhaijaanOnCNWK pic.twitter.com/T6IdvsErw3
— Bajrangi Bhaijaan (@BBThisEid) July 12, 2015
वहीं आपको बता दें कि यह पहली फिल्म है जो ईद के मौके पर पाकिस्तान में भर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सलमान ने पवन नामक एक लडके की भूमिका निभाई है जो भगवान हनुमान के बहुत बडे भक्त हैं. नवाजुद्दीन और सलमान ‘किक’ के बाद एकबार फिर दर्शकों को हैरान करने आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




