ePaper

अब ''बाजीराव मस्तानी'' की शूटिंग शुरु करेंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपडा

Updated at : 14 Jul 2015 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
अब ''बाजीराव मस्तानी'' की शूटिंग शुरु करेंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपडा

मुंबई : बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपडा ने प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग खत्म कर ली है और अब वह कल से संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग शुरु करेंगी. फिल्‍म में प्रियंका के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे. पिछले एक महीने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपडा ने प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग खत्म कर ली है और अब वह कल से संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग शुरु करेंगी. फिल्‍म में प्रियंका के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे.

पिछले एक महीने से पुलिस ड्रामा पर आधरित प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग में व्यस्त 32 वर्षीया अभिनेत्री अब शहर में वापस लौट आयी हैं और उन्होंने ट्विटर पर यह खबर दी. ‘मैरीकॉम’ की अभिनेत्री प्रियंका फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं.

उन्होंने लिखा, ‘मुंबई में लौट आयी हूं. फिल्म पूरी करने का एहसास हमेशा एक समान रहता है. खट्टा और मीठा…’गंगाजल 2′ की शूटिंग करने में बहुत मजा आया. कल से फिर से बाजीराव मस्तानी की शूटिंग शुरु.’

भंसाली के साथ ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में काम करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह पेशवा शासक बाजीराव की भूमिका निभाएंगे और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मस्तानी की भूमिका में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola