दो साल पहले मैंने रिपोर्टिंग की थी : नवाजुद्दीन सिद्दिकी

बॉलीवुड में अपने संजीदा किरदारों के लिए मशहुर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी कहना है कि उन्होंने दो साल पहले रिपोर्टिंग की है इसलिये उन्हें ‘बजरंगी भाईजान’ में एक पत्रकार की भूमिका निभाने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में […]
बॉलीवुड में अपने संजीदा किरदारों के लिए मशहुर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी कहना है कि उन्होंने दो साल पहले रिपोर्टिंग की है इसलिये उन्हें ‘बजरंगी भाईजान’ में एक पत्रकार की भूमिका निभाने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दिकी का कहना है कि,’ मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान रिपोर्टिंग की है. वैसे भी जब फिल्में रिलीज होती है तो पत्रकारों से मिलते हैं और उनके सवालों के जवाब देते हैं. जब मेरे पास फिल्में नहीं थी तो मैंने कई लोगों के साथ रहकर उनका अनुभव लिया था.’
‘बजरंगी भाईजान’ में नवाजुद्दीन सिद्दिकी पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका में नजर आनेवाले हैं. इससे पहले वे फिल्म ‘बदलापुर’ में एक विलेन की भूमिका में दिखाई दिये थे. दर्शकों ने उनके किरदार को खासा पसंद किया था. फिल्म ‘किक’ के बाद नवाजुद्दीन, सलमान के साथ वे दूसरी बार इस फिल्म में नजर आयेंगे.
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी सलमान खान कर मदद करते नजर आयेंगे. फिल्म इसी ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है. अब देखना होगा कि दर्शकों को एक पत्रकार की भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दिकी कितना पसंद आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




