ePaper

गाने के माध्‍यम से बच्‍चों को गणित सिखायेंगी शबाना आजमी

Updated at : 08 Jul 2015 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
गाने के माध्‍यम से बच्‍चों को गणित सिखायेंगी शबाना आजमी

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी भी अब गायकी के क्षेत्र में उतर गई हैं. जी हां उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘चॉक एंड डस्‍टर’ में गाना गाया है जो गणित के प्रश्‍नों को हल करने वाले एक रूल पर आधारित है. इस गाने को लेकर शबाना आजमी खुद भी खासा उत्‍साहित हैं. इस गाने को संदेश शंडलिया […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी भी अब गायकी के क्षेत्र में उतर गई हैं. जी हां उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘चॉक एंड डस्‍टर’ में गाना गाया है जो गणित के प्रश्‍नों को हल करने वाले एक रूल पर आधारित है. इस गाने को लेकर शबाना आजमी खुद भी खासा उत्‍साहित हैं.

इस गाने को संदेश शंडलिया ने संगीत दिया और गाने के बोल और राजीव वर्मा ने लिखे हैं. संदेश शंडलिया का कहना है कि फिल्‍म में यह गाना बेहद महत्‍वपूर्ण है. आपको बता दें कि शबाना ने फिल्‍म में एक गणित के टीचर की भूमिका निभाई है.

जयंत गिलातर द्वारा निर्देशित इस फिल्‍म में जूही चावला, उपासना सिंह और ऋचा चड्ढा मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में शबाना गाने के माध्‍यम से बच्‍चों को मैथ्‍स के रूल्‍स सिखाती दिखार्द देंगे. फिल्‍म टीचर्स डे के मौके पर रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola