भारतीय फिल्म महोत्सव का चेहरा विद्या बालन, लगातार चौथी बार

मुंबई: मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव का चेहरा बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन होंगी. वे लगातार चौथी बार इस महोत्सव का चेहरा बनेंगी.इस महोत्सव में प्रोत्साहन भरे प्रयासों का समर्थन किया जाता है. इस साल महोत्सव का विषय विद्या के सुझाव के अनुसार ‘समानता’ है. विद्या का मानना है कि, "समानता किसी भी रूप में हो […]
मुंबई: मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव का चेहरा बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन होंगी. वे लगातार चौथी बार इस महोत्सव का चेहरा बनेंगी.इस महोत्सव में प्रोत्साहन भरे प्रयासों का समर्थन किया जाता है. इस साल महोत्सव का विषय विद्या के सुझाव के अनुसार ‘समानता’ है. विद्या का मानना है कि, "समानता किसी भी रूप में हो सकती है, चाहे लिंग या अक्षमता आधारित. पहला कदम जागरूकता है और यह इस दिशा में हमारा कदम है. मैं इसे लेकर बहुत जुनून महसूस करती हूं और मैं किसी भी ऐसे प्रयास में हाथ बंटाने पर खुश हूं."
इसके जरिये मेलबर्न चिल्ड्रेन्स हॉस्पीटल के लिए धन इकट्ठा किया जायेगा. फिल्मकार बनने के इच्छुक लोगों को महोत्सव में वैश्विक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा औरवैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा को भी बढ़ावा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




