सलमान को पसंद नहीं सोनाक्षी से ”भाईजान” सुनना

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उन्हें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से भाईजान सुनना पसंद नहीं है. सलमान और सोनाक्षी ने दो फिल्मों में साथ काम किया था. दोनों ही फिल्मों में सलमान और सोनाक्षी को रोमांस करते दिखाया गया था. सलमान जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उन्हें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से भाईजान सुनना पसंद नहीं है. सलमान और सोनाक्षी ने दो फिल्मों में साथ काम किया था. दोनों ही फिल्मों में सलमान और सोनाक्षी को रोमांस करते दिखाया गया था. सलमान जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आनेवाले हैं.
जब सलमान से यह पूछा गया कि वह किस अभिनेत्री से भाईजान कहलाना पसंद नहीं करते तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा से भाईजान सुनना अच्छा नहीं लगता. उन्होंने सोनाक्षी को भी इस बात के लिए कई बार टोका है. फिल्म में एकदूसरे के आपोजिट काम करने के बाद उनके मुंह से भाई सुनना अजीब लगता है.
जाहिर है सोनाक्षी को यह बात सुन कर काफी खुशी ही मिली होगी. आखिर कौन नहीं होगा जिसे सलमान के मुख से ऐसी बातें सुन कर खुशी न मिले. वहीं जल्द ही ‘दबंग 3’ का काम शुरू किया जायेगा. फिल्म में सोनाक्षी होंगी या नहीं यह तो समय आने पर ही पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










