”बजरंगी भाईजान” की ”भर दो झोली”, सलमान पहुंचे पाकिस्तान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का एक और गाना ‘भर दो झोली मेरी…’ को रिलीज कर दिया गया है. वहीं सलमान ने अपने वायदे के मुताबिक इस गाने का लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिकाओं में […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का एक और गाना ‘भर दो झोली मेरी…’ को रिलीज कर दिया गया है. वहीं सलमान ने अपने वायदे के मुताबिक इस गाने का लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
इस गाने ने फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ दिया है. फिल्म में सलमान ने पवन नाम के लड़के की भूमिका निभाई है जो हनुमान के बहुत बडे भक्त हैं. पाकिस्तान की एक बच्ची भारत में खो जाती है और सलमान उसे उसके माता-पिता से मिलवाने की जिम्मेवारी अपने ऊपर लेता है.
Yeh Lo .. http://t.co/UgDTP8tRCF
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 25, 2015
इस गाने को अदनान सामी ने गाया है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवती हैं. इस गाने में सलमान को पाकिस्तान में दिखाया गया है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खासा पसंद किया है और गानों ने भी दर्शकों का लुभाया है. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










