…तो ईद पर भिडंत को लेकर तैयार हैं शाहरुख और सलमान, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रईस’ के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा है कि ईद, 2016 पर सलमान खान की ‘सुलतान’ के साथ भिडंत से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज तारीख फिर से निर्धारित करने की उनकी कोई योजना नहीं है. रितेश ने उन अटकलों को दूर करने के लिए […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रईस’ के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा है कि ईद, 2016 पर सलमान खान की ‘सुलतान’ के साथ भिडंत से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज तारीख फिर से निर्धारित करने की उनकी कोई योजना नहीं है.
रितेश ने उन अटकलों को दूर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया कि ‘सुल्तान’ की रिलीज की घोषणा के बाद ‘रईस’ की रिलीज तारीख टल सकती है. रितेश ने ट्वीट किया, ‘हमने फरवरी में घोषणा की थी कि हमारी फिल्म ईद 2016 पर आयेगी और हम तय समय पर ही इसे रिलीज करेंगे.’
वह फरहान अख्तर और गौरी खान के साथ एक्सेल इंटरटेनमेंट और रेड चिलीज इंटरटेनमेंट के बैनरों के तहत फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. ‘सुलतान’ फिल्म के निर्माता आदित्य चोपडा हैं और अली अब्बास जफर इसका निर्देशन कर रहे हैं. इसकी शूटिंग इस साल नवंबर में शुरु होगी.
यह पहली बार नहीं है जब दोनों स्टारों की बॉक्स ऑफिसों पर एक साथ भिडंत होगी. 2006 की दिवाली पर ‘डॉन’ और ‘जानेमन’ एक साथ रिलीज हुयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










