...तो 18 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे शाहरुख-काजोल

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘दिलवाले’ इस साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं. आपकों बता दें कि फिल्म में शाहरुख और काजोल पांच साल के […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘दिलवाले’ इस साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन मुख्य भूमिकाओं में हैं.
आपकों बता दें कि फिल्म में शाहरुख और काजोल पांच साल के बाद दोबारा एक साथ दिखायी देंगे. इससे पहले आखिर बार दोनों वर्ष 2010 की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में नजर आये थे. दोनों की खूबसूरत जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.
“@RedChilliesEnt: Get ready for #DILWALE this December, Rohit Shetty Ishtyle! #Dilwale18Dec pic.twitter.com/J9NZphNuEM”
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 16, 2015
वहीं रोहित शेट्टी और शाहरुख दूसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले दोनों रोमांटिक-हास्य ड्रामा फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में साथ काम कर चुके हैं. फिलहाल फिल्म की शूटिंग इस समय बुल्गारिया में चल रही है. शाहरुख ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर फोटो भी पोस्ट की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




