ePaper

श्रुति हसन ने पूरी की ''यारा'' की शूटिंग

Updated at : 16 Jun 2015 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
श्रुति हसन ने पूरी की ''यारा'' की शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन ने तिगमांशू धुलिया की आने वाली फिल्म ‘यारा’ की शूटिंग पूरी कर ली है. दोस्ती पर आधारित इस फिल्म में वह एक ‘महत्वपूर्ण और मार्मिक’ चरित्र निभा रही हैं. अभिनेत्री ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है. उन्होंने लिखा है, ”यारा’ की शूटिंग समाप्त. एक महत्वपूर्ण और मार्मिक भूमिका […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन ने तिगमांशू धुलिया की आने वाली फिल्म ‘यारा’ की शूटिंग पूरी कर ली है. दोस्ती पर आधारित इस फिल्म में वह एक ‘महत्वपूर्ण और मार्मिक’ चरित्र निभा रही हैं. अभिनेत्री ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है.

उन्होंने लिखा है, ”यारा’ की शूटिंग समाप्त. एक महत्वपूर्ण और मार्मिक भूमिका देने के लिए धन्यवाद तिगमांशू. यह भूमिका निभाना बहुत शानदार था.’ इस फिल्म में 29 वर्षीया अभिनेत्री विद्युत जाम्वाल और अमित साध के साथ नजर आएंगी.

‘साहेब, बीबी और गैंगस्टर’ के निर्देशक धूलिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘यारा’ 2001 में आयी फ्रांसीसी फिल्म ‘लेस लयोन्नैस’ का आधिकारिक रीमेक है. हाल ही श्रुति फिल्‍म ‘गब्‍बर इज बैक’ में नजर आई थी. फिल्‍म में उनके आपोजिट अक्षय कुमार थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola