2017 की ईद में सलमान देंगे ”किक 2” का तोहफा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान की फिल्म ‘किक 2’ वर्ष 2017 की ईद में रिलीज होगी. हाल ही एक अवार्ड सेरेमनी में सलमान ने ‘किक’ के सीक्वल को लेकर बात की थी. वहीं सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन को लेकर भी खासा व्यस्त हैं. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ‘किक 2’ के […]
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान की फिल्म ‘किक 2’ वर्ष 2017 की ईद में रिलीज होगी. हाल ही एक अवार्ड सेरेमनी में सलमान ने ‘किक’ के सीक्वल को लेकर बात की थी. वहीं सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन को लेकर भी खासा व्यस्त हैं.
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक ‘किक 2’ के बनने में अभी दो साल का और समय लगेगा जिस कारण फिल्म 2017 की ईद में रिलीज हो पायेगी. सलमान ने एक बयान में कहा था कि फिल्म में सलमान तो होंगे ही लेकिन जैकलीन के बदले इस फिल्म में दूसरी अभिनेत्री नजर आ सकती हैं.
फिल्म ‘किक’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिका में थे. सलमान के फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि सलमान सीक्वल में भी दिखाई देंगे.
‘बजरंगी भाईजान’ के अलावा सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग को भी लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर होंगी. फिल्म में सलमान डबल रोल में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










