ePaper

''बजरंगी भाईजान'' सलमान ने आमिर-शाहरुख का किया धन्यवाद

Updated at : 28 May 2015 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
''बजरंगी भाईजान'' सलमान ने आमिर-शाहरुख का किया धन्यवाद

मुंबई : कई सालों की अदावत के बाद बॉलीवुड की खान तिकडी (शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान) नजदीक आती नजर आ रही है. सलमान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की पहली झलक को साझा करने के लिए सलमान ने शाहरुख खान और आमिर खान का शुक्रिया अदा किया. 49 वर्षीय सलमान ने […]

विज्ञापन

मुंबई : कई सालों की अदावत के बाद बॉलीवुड की खान तिकडी (शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान) नजदीक आती नजर आ रही है. सलमान की आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की पहली झलक को साझा करने के लिए सलमान ने शाहरुख खान और आमिर खान का शुक्रिया अदा किया.

49 वर्षीय सलमान ने ट्विटर के जरिए बताया कि शाहरुख और आमिर की इस अपनाइयत ने उनके दिल को छू लिया है. सलमान ने ट्वीट किया, ‘ ‘बजरंगी भाईजान’ की पहली झलक के लिए शाहरुख और आमिर धन्यवाद. भावविभोर और बहुत खुश हूं. ईश्वर उन्हें और उनके प्रशंसकों को खुशियां दें.’

शाहरुख के प्रशंसक तब अचंभित रह गए जब उन्होंने कबीर खान के निर्देशन में बन रही ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान के लुक की पहली झलक को ट्विटर पर अपने एक करोड 32 लाख प्रशंसकों के साथ साझा किया. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि दोनो असल जिंदगी में एक बार फिर ‘करन अर्जुन’ बनने के लिए एक साथ हैं.

49 वर्षीय शाहरुख ने ट्वीट किया,’ मेरा मानना है कि एक भाई होना एक हीरो होने से ज्यादा बडा है. ‘भाईजान’ ईद 2015 को आ रही है. देखें आपको यह पहली झलक कितनी पसंद आती है?’ ट्विटर पर कभी कभार ही नजर आने वाले आमिर ने भी शाहरुख का अनुसरण किया और ट्विटर पर ‘भाईजान’ के लुक की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि ‘जल्द आ रहा’ है.

सलमान, आमिर ने फिल्‍म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था. वहीं शाहरुख और सलमान फिल्‍म ‘करन-अर्जुन’ में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola