''बाजीराव मस्तानी'' भंसाली की सबसे ''कीमती'' फिल्म है: रणवीर सिंह

मुबंई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को लेकर रणवीर का कहना है कि वह इस भव्य फिल्म में अपने किरदार को यादगार बनाने के लिए खून पसीना एक कर रहे हैं. रणवीर भंसाली के साथ इससे […]
मुबंई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को लेकर रणवीर का कहना है कि वह इस भव्य फिल्म में अपने किरदार को यादगार बनाने के लिए खून पसीना एक कर रहे हैं.
रणवीर भंसाली के साथ इससे पहले फिल्म ‘रामलीला’ में काम कर चुके हैं. आपको बता दें कि फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी है और इसमें रणवीर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा मुख्य भूमिका में है. फिल्म में तीनों ही कलाकार एक नये अवतार में दिखाई देंगे.
रणवीर ने कहा,’ मैं इस फिल्म को अपनी सबसे रचनात्मक फिल्म मानता हूं. मैं जानता हूं कि यह वो फिल्म है, जिसे वह हमेशा से बनाना चाहते हैं और मैं जानता हूं कि बाजीराव उनका बहुत कीमती चरित्र है. इसलिए उनके लिए यह भूमिका मुझे सौंपना बहुत बडी डील है.’
अभिनेता ने कहा,’ वह हिन्दी सिनेमा के महानतम निर्देशकों में से एक हैं, मेरे लिए इस खास फिल्म को करना एक बहुत बडा सम्मान है. इसलिए मैं, इस भूमिका को जीवंत करने में अपना खून पसीना एक कर रहा हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि लोगों को यह पसंद आयेगी.’
जब पहले पहले भंसाली ने इस फिल्म के बारे में सोचा था, तब वह इसमें सलमान खान और एश्वर्या राय बच्चन को मुख्य भूमिकाओं में लेना चाहते थे. लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई और उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर-दीपिका को चुना. फिल्म में रणवीर पेशवा बाजीराव का किरदार निभायेंगे. वहीं प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई और दीपिका बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




