अपने बिजी शेड्यल से वक्त निकालकर घर पहुंची दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पीकू’ को लेकर दर्शकों के रिस्पांस को लेकर बेहद खुश हैं. वहीं खबरों के अनुसार दीपिका अपने बिजी शेड्यल से थोड़ा समय निकालकर अपने माता-पिता से मिलने बेगलुरु स्थित अपने घर पहु्चं गई हैं. दीपिका इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त […]
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पीकू’ को लेकर दर्शकों के रिस्पांस को लेकर बेहद खुश हैं. वहीं खबरों के अनुसार दीपिका अपने बिजी शेड्यल से थोड़ा समय निकालकर अपने माता-पिता से मिलने बेगलुरु स्थित अपने घर पहु्चं गई हैं.
दीपिका इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म पेशवा बाजीराव की प्रेमकहानी पर आधारित है. फिल्म में पेशवा बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं. वहीं बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार प्रियंका चोपड़ा नि भायेंगी जबकि दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार को पर्दे पर साकार करेगी.
सूत्रों के अनुसार दीपिका को जैसे ही पता चला कि ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग को रद्द कर दिया गया है तो दीपिका ने भी घर जाने का प्लान कर लिया. दीपिका एक दिन बाद ही घर से लौट आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










