ePaper

संगीता बिजलानी का किरदार निभा सकती हैं नरगिस फाखरी

Updated at : 13 May 2015 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
संगीता बिजलानी का किरदार निभा सकती हैं नरगिस फाखरी

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी क्रिकेटर मोहम्‍मद अजरूद्दीन की दूसरी पत्‍नी संगीता बिजलानी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. खबरें आ रही है कि नरगिस से इस रोल के लिए संपर्क किया जा चुका है. वहीं मोहम्‍मद अजरूद्दीन के किरदार में इमरान हाशमी नजर आयेंगे. आपको बता दें कि फिल्‍म क्रिकेटर मोहम्‍मद अजरूद्दीन की बायोपिक […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी क्रिकेटर मोहम्‍मद अजरूद्दीन की दूसरी पत्‍नी संगीता बिजलानी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. खबरें आ रही है कि नरगिस से इस रोल के लिए संपर्क किया जा चुका है. वहीं मोहम्‍मद अजरूद्दीन के किरदार में इमरान हाशमी नजर आयेंगे.

आपको बता दें कि फिल्‍म क्रिकेटर मोहम्‍मद अजरूद्दीन की बायोपिक फिल्‍म होगी. अजरूद्दीन की पहली पत्‍नी नौरीन के लिए प्राची देसाई को साइन कर लिया गया है. फिल्‍म का निर्देशन एन्‍थॉनी डिसूजा कर रहे हैं वहीं इसकी निर्माता एकता कपूर हैं. फिल्‍म के लिए इमरान ने बैटिंग की ट्रेनिंग भी ली है.

नरगिस से पहले इस रोल के लिये करीना कपूर, जैकलीन फर्नाडीज और कृति शैनन से भी बात की गई थी लेकिन बात नहीं बन पाई. नरगिस का इस फिल्‍म के लिए साइन करने की एक और वजह यह भी हो सकती है कि नरगिस की तरह संगीता भी फिल्‍मों में आने से पहले मॉडल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola