ePaper

अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने पति के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज, बोलीं- चाकू दिखाया

Updated at : 29 Apr 2015 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने पति के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज, बोलीं- चाकू दिखाया

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने आज वर्ली पुलिस स्टेशन में अपने पति अनिल वीरवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्‍होंने शिकायत में अपने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं रति अग्निहोत्री ने आज सुबह शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार की रात उनके पति […]

विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने आज वर्ली पुलिस स्टेशन में अपने पति अनिल वीरवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्‍होंने शिकायत में अपने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं रति अग्निहोत्री ने आज सुबह शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार की रात उनके पति ने चाकू दिखा कर उन पर हमले की कोशिश की.

आपको बता दें कि दोनों ने वर्ष 1985 में शादी की थी. अनिल पेशे से एक बिजनेसमैन और आर्किटेक्‍ट हैं. वहीं रति अग्निहोत्री ने कुली, फिल्म एक दूजे के लिए (1981), दो दिल दीवाने(1981), जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. उन्‍होंने अपनी अदायगी से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है.

रति अग्निहोत्री पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म ‘द शौकीन्‍स’ में भी नजर आ चुकी हैं. इस फिल्‍म में उन्‍होंने मिस लालवानी का किरदार निभाया था. फिल्‍म में अक्षय कुमार भी मुख्‍य भूमिका में थे.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि रति ने सात मार्च को पुलिस को मौखिक शिकायत करके पति द्वारा कथित पिटाई के कारण हाथों पर बने निशान दिखाए. पुलिस ने कहा कि वीरवानी का कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है और यह उनके द्वारा आपा खोने का एक कारण हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola