कोर्ट में सलमान खान ने कहा,'' मैं हिंदू भी हूं और मुसलमान भी...

Updated at : 29 Apr 2015 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में सलमान खान ने कहा,'' मैं हिंदू भी हूं और मुसलमान भी...

बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान ने आज कोर्ट में पेशी के दौरान पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं इंडियन हूं. जब उनसे कोर्ट में यह कहा गया कि भारत में सभी इंडियन हैं आप अपनी जाति बतायें, तो उन्होंने कहा, मेरे पिता मुसलमान हैं और मां हिंदू, इसलिए मैं खुद […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान ने आज कोर्ट में पेशी के दौरान पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं इंडियन हूं. जब उनसे कोर्ट में यह कहा गया कि भारत में सभी इंडियन हैं आप अपनी जाति बतायें, तो उन्होंने कहा, मेरे पिता मुसलमान हैं और मां हिंदू, इसलिए मैं खुद को मुसलमान-हिंदू इंडियन मानता हूं.

सलमान ने कोर्ट में यह जवाब तब दिया, जब उनसे उनका परिचय और माता-पिता के बारे में जानकारी मांगी गयी. यह एक आम प्रक्रिया है,जिससे कोर्ट में किसी भी व्यक्ति को पेशी के दौरान गुजरना पड़ता है. जोधपुर कोर्ट में आज आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान की पेशी थी और इस दौरान उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया और अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत बताया है.

सलमान खान बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक सलीम खान के बेटे हैं. उनकी मां का नाम सुशीला चरक है, जो हिंदू थीं, लेकिन बाद में इन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया और अपना नाम सलमा खान कर लिया. इनके चार बच्चे हैं. सलमान खान, अरबाज खान, सोहैल खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री. सलमान के पिता सलीम खान ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री हेलेन से भी शादी की है इन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola